फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोना वर्मा नाम से बनाई फर्जी आईडी...फिर की ऐसी हरकत; किसी से नजरें भी नहीं मिला पा रहीं शिक्षिका

Wed, 16 Jul 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शिक्षिका के उस समय होश उड़ गए, जब उन्होंने फर्जी आईडी पर अपने आपत्तिजनक फोटो देखे। पीड़ित शिक्षिका ने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के साइबर थाने में शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि किसी अनजान युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर उन्हें बदनाम कर दिया। व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

दर्ज मुकदमे के अनुसार शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाती हैं। अनजान युवक ने फेसबुक पर मोना वर्मा नाम से आईडी बनाकर उनके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। मोबाइल नंबर भी अनजान लोगों को दे दिया। बदनामी के डर से उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। पीड़िता दहशत में आ गई। पुलिस आईडी बंद कर नंबर से आरोपी की पहचान के प्रयास में जुटी है।

ये भी पढ़ें -  28 वर्षीय सिपाही की मौत: कांवड़ लाते समय डगमगा गए कदम...मंदिर से चंद कदम पहले गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

पीड़िता ने परिचित पर जताया शक
पीड़िता ने परिचित पर फोटो वायरल करने का शक जताया है। कहना है कि जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह फोटो सिर्फ उनके जानने वाले एक युवक के पास थे। फोटो या तो उसने वायरल किए हैं या उसने किसी से करा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें