राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूक करें
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी स्पेशल जज मीता सिंह ने न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमे सूचीबद्ध करके समझौते से निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजें। ताकि उनमें संबंधित पक्षकारों को समय से नोटिस भेजे जा सकें। सूचीबद्ध किए गए मुकदमों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निस्तारित करने की पहल भी करें। दीवानी परिसर में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन को होना है। आपसी समझौते से दोनों पक्षों का सम्मान रहता है। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज कमल सिंह, सीजेएम नम्रता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार, राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला मौजूद रहे। संवाद