फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों की शहादत को करेंगे नमन

विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल में पंजाबी विरासत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में  पोस्टर का विमोचन करते  
विज्ञापन
आगरा। पंजाबी विरासत की ओर से सिख समाज के दसवें पातशाही गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों एवं माता गुजर कौर की शहादत को मानव शृंखला बनाकर नमन किया जाएगा। 22 दिसंबर को नगर निगम परिसर में मानव शृंखला में 27 विद्यालयों के लगभग 4 हजार छात्र-छात्राओं के साथ समाज के लोग शामिल होंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल में शुक्रवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कर पदाधिकारियों ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरु महाराज के चारों साहिबजादे व माता गुजर कौर की शहादत को नमन करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक वृहद मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से सुसज्जित करना और उनको अपने गुरु साहिबों की शहादत को याद दिलाना है।
कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा एवं महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि कार्यक्रम नगर निगम, प्रभात कृष्ण अरोरा चैरिटेबल ट्रस्ट, अप्सा, नप्सा सहित अन्य स्कूलों व समाज का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर चार कैटेगरी में बच्चों को सम्मानित किया जाएगा ।
विज्ञापन

संरक्षक चरणजीत थापर एवं कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा ने बताया कि पहली बार गुरुद्वारा गुरु का ताल के रंजीत अखाड़े के युवक गतका का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर दलजीत सिंह सेतिया, मोनिका सचदेवा, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, जत्थेदार अमरीक सिंह, दलजीत सिंह सेतिया, शीला बहल, सुनीता मेहता, अंजना असीजा, खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित खत्री, अध्यक्ष ओम सेठ, विकास मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें