Loading cattle into a canter to shift them from Gaushala Gadsan
सैंया। प्रदेश सरकार ने छोटी गोशालाओं को बंद कर गोवंशों को बड़ी गोशाला में शिफ्ट करने के आदेश जारी किए हैं। सैंया की भी चार गोशालाएं बंद की जा रही हैं। सौ से कम गोवंश होने वाली गड़सान, हिरौड़ा, खेड़िया और तेहरा को बंद कर इनके गोवंश को बड़ी गोशाला में भेजना शुरू कर दिया गया है।
खंड विकास अधिकारी सैंया जयकिशन दोहरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के जारी आदेश के अनुसार छोटी गोशालाओं को बंद कर बड़ी गोशाला में गोवंश को भेजा किया जाना है। यह कार्रवाई 15 मई तक पूरी की जानी है। विकास खंड सैंया क्षेत्र में कुल पांच गोशालाएं संचालित हैं। जिसमें गड़सान में 59, हिरौड़ा में 60, तेहरा में 78, खेड़िया में 85 और सैंया गोशाला में 185 गोवंश मौजूद हैं। सरकार के आदेशानुसार गड़सान से 59 गोवंशों को कुकथरी, पिनाहट, हिरौड़ा से 60 गोवंशों को यूसुफपुर, एत्मादपुर भेजना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई 15 मई तक पूरी की जाएगी। सैंया अब सिर्फ एक ही गोशाला संचालित रहेगी।