फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हवेली की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई गाय, जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 03 Jan 2019 07:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्रज में इन दिनों आवारा गोवंश का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच मथुरा के नंदगांव में ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय हवेली की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। गोपालकों के सहयोग से दीवार तोड़कर तैसे-तैसे गाय को नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


घटना बुधवार की है। भूरे का थोक निवासी डॉ. हरीमोहन गोस्वामी की कई गायें पुरानी धौरी हवेली में बंधती हैं। हवेली कई मंजिला है। दोपहर को एक गाय अचानक रस्सी खोलकर संकरे जीना से दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। 

शाम को चारा डालने के दौरान गाय को काफी खोजा गया। काफी ढूंढने के बाद गाय हवेली की दूसरी मंजिल पर मिली। गोपालक के हाथ-पांव फूल गए। गाय को झीने के रास्ते से उतारने का प्रयास किया, लेकिन मुमकिन न हो सका। 
विज्ञापन


गाय के लिए दूसरी मंजिल पर ही चारा पानी दिया गया। इस दौरान नीचे उतारने के लिए पुरानी हवेली की तीन फुट मोटी दीवार को तोड़ा गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नीचे लाया गया। यह घटना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें