फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Thu, 03 Jan 2019 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में गुरुवार की सुबह परिक्रमा मार्ग पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


युवक के पास मिले आधार कार्ड व अन्य कागजात से उसकी पहचान पवन मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी बर्रा कानपुर नगर के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि होश में आने पर ही पूरी जानकारी मिलेगी। फिलहाल वो बेहोश है। 

बताया जाता है कि युवक नए साल पर गिरिराज जी परिक्रमा लगाने आया था। इसी दौरान किसी ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह परिक्रमा मार्ग पर कुंड के पास लहूलुहान हालत में वो पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल युवक कानपुर का रहने वाला है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके गले पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया है। वो बेहोश है। उसके परिवारवालों को सूचना दी है। परिजनों के आने पर ही कुछ पता चल सकेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें