फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौचालय के गड्ढे में गिरी गाय, ग्रामीणों ने बचाई जान

विज्ञापन
किरावली के गांव खेड़ा बाकंदा में वुधवार 12 बजे शौचालय के गड्ढे में गिरी गाय को निकालते ग्रामीण
विज्ञापन
किरावली। ग्राम खेड़ा बाकंदा में बुधवार दोपहर सामुदायिक शौचालय के पुराने गड्ढे में एक गाय अचानक गिर गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, गिरने के कारण गाय की पीठ और शरीर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक गाय सामुदायिक सुलभ शौचालय के पास से गुजर रही थी। शौचालय का गड्ढा पत्थर से ढका हुआ था, लेकिन पत्थर कमजोर होने के कारण गाय का वजन नहीं सह सका और टूट गया। देखते ही देखते गाय गहरे गड्ढे में समा गई। पंडित देवेंद्र शर्मा, शिवप्रसाद, संजय, विष्णु, विपिन और टिंकू आदि ने तुरंत रस्सियों का इंतजाम किया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर गड्ढे में रस्सियां उतारीं और गाय की गर्दन व कमर में बांधकर उसे बाहर खींचने का अथक प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गाय को गड्ढे से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के तौर पर गाय के घावों पर जला हुआ तेल लगाकर उसे राहत पहुंचाई। ग्राम प्रधान बदन सिंह ने आश्वासन दिया कि गड्ढे को ढकने के लिए नया पत्थर मंगा लिया गया है और जल्द ही इसे पूरी तरह सुरक्षित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें