फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: गाय के मरने पर इस कदर उमड़ी भीड़, खचाखच भर गईं गलियां; ग्रामीण भावुक नजर आए

Mon, 09 Sep 2024 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के पटियाली में गाय की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ रही। ये साधारण गाय थी, जो भोले बाबा के मंदिर के पास ही रहती थी, लेकिन इस गाय से ग्रामीणों को बहुत लगाव हो गया था। 

 
विज्ञापन
गाय की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के पटियाली विकास खंड गंजडुंडवारा के गांव धर्मपुर में एक गाय के मरने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। गाय के अंतिम संस्कार के लिए यात्रा निकाली गई। इस दौरान फूलों की बारिश करते हुए लोग इस यात्रा में चल रहे थे।  गाय की अंतिम विदाई के पलों में ग्रामीण भावुक नजर आए। 
विज्ञापन


गंजडुंडवारा के ग्राम धर्मपुर पर भोले बाबा मंदिर पर रह रही गाय के मरने पर उसका विमान निकालकर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि गाय लगभग चार वर्ष पूर्व भोले बाबा के मंदिर पर आई थी। तभी से वह दिन में ग्रामीणों के घरों पर जाती। ग्रामीण उसे कुछ न कुछ खाने को दे देते। शाम को मंदिर पर आ जाती थी।

शनिवार की शाम उसकी तबियत बिगड़ गई और वह मर गई। इस पर रविवार को ग्रामीणों ने उसका विमान सजाया और गांव में भ्रमण कराकर उसको दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान ग्रामीण भावुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें