एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित प्रसूताओं के प्रसव कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित चौथी डिलीवरी हुई है। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले तीन और कोरोना संक्रमित महिलाओं के ऑपरेशन हो चुके हैं।
माईथान निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला का लेडी लॉयल में इलाज चल रहा था। परिवार उन्हें विगत 24 अप्रैल को हरीपर्वत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गया लेकिन, यहां से उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए भेज दिया।
मंगलवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराया गया। प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी कराई, महिला ने बेटे को जन्म दिया है।