फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर की जा रही थर्मल स्केनिंग व कोरोना रोगियों की तलाश

विज्ञापन
टूंडला में घर-घर कोरोना के मरीजों की तलाश करती टीम की मौके पर पहुंचकर जांच करते एसीएमओ डा विनोद कु? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। कोविड-19 संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष घर-घर संवेदीकरण तथा सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत टूंडला में स्वास्थ्य विभाग की 89 टीमों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के 18 सुपरवाइजर 89 टीमों का सुपरविजन कर रहे हैं। यह अभियान पांच जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई को संपन्न होगा।
क्षेत्र में टीमों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा तथा भौतिक सत्यापन हेतु शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने टूंडला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बसई, ग्राम पचोखरा, ग्राम कोर्टकी, ग्राम पमारी में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संजीव वर्मा के साथ पहुंचकर टीमों के कार्यों का सत्यापन किया। टीम को जो लोग गांव में बिना मास्क के घूमते हुए मिले, उन्हें मास्क की जरूरत के बारे में समझाकर मास्क पहनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें