फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहतियात: आगर मंडल में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य

Tue, 08 Jun 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जून के पहले सप्ताह में आगरा मंडल के जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, लेकिन खतरा बरकरार है। इसे देखते हुए सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर उतरने वाली यात्रियों की शत-प्रतिशत जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी समेत आगरा मंडल के सभी जिलों में हवाई जहाज, रेल व गैर राज्यों से सड़क मार्ग से यात्रा कर आने वाले यात्रियों की शत प्रतिशत कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने सभी डीएम को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर यात्रियों के एंटीजन टेस्टिंग के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण घटने से आगरा समेत मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में लोगों ने चैन की सांस ली है। ऐसे में अब प्रशासन का पूरा फोकस गैर राज्यों से आने वाले यात्रियों से संक्रमण की रोकथाम पर है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों में संक्रमण है। वहां से ट्रेन से आने वाले यात्री आगरा कैंट, सड़क से आने वाले यात्री बस स्टैंड उतरते हैं। 

प्रत्येक यात्री का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। यात्री का नाम, पता व स्थिति दर्ज करने से ट्रेसिंग में मदद मिलेगी। खेरिया एयरपोर्ट पर भी जांच हो रही हैं। उन्होंने कहा, मंडल में स्थिति बेहतर है लेकिन गैर राज्यों से संक्रमित आने से हालात बदल भी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इटली से आया था संक्रमण
ताजनगरी में कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल 2 मार्च को एक व्यापारी के परिवार में मिला था जो इटली से आया था। इसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली व अन्य राज्यों के संक्रमित भी आगरा में मिल चुके हैं। प्रत्येक यात्री को संक्रमण का वाहक मान प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

सैपिलंग बढ़ाने के आदेश
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा सभी डीएम को जिलों में सैंपलिंग बढ़ाने के लिए कहा है। यात्रियों के अलावा रेंडम सैंपलिंग व वैक्सिनेशन कैंप में सैंपलिंग कराई जा रही है। नए केस घटने से सैंपलिंग ज्यादा हो सकती हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें