कोरोना वायरस को मात देने वाले पुत्र के साथ मां गोल्डी
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 से दुनिया जंग लड़ रही है। पूरे विश्व में कोरोना से लाखों जान जा चुकी हैं। लोग अपने हौसलों से कोरोना को मात भी दे रहे हैं। सुहागनगरी में 10 दिन के बच्चे ने भी कोरोना से जंग जीत ली। वह योद्धा बनकर अपनी मां के साथ घर लौट आया है।
हिमांयूपुर निवासी महिला का विगत दिनों महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद महिला का कोरोना सैंपल लिया गया तो वह 28 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
नवजात भी जांच में 30 मई को पॉजिटिव आया। उस समय नवजात सिर्फ चार दिन का था। नवजात के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी पर उसकी मां समेत अन्य परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद लाड़ले को बचाने के लिए उसकी मां ने स्तनपान कराया और मां का दूध नवजात के लिए अमृत साबित हुआ।