फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना का एक और मरीज, अब तक 10 संक्रमित, तीन इलाके पूरी तरह से सील

Thu, 09 Apr 2020 10:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किए हॉस्पॉट एरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को जमातियों के संपर्क में आने वाला एक युवक और संक्रमित मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। ऐसे में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद तीन इलाकों को हॉटस्पॉट मानते हुए पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के तीन इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए हैं। देर शाम जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अब एक दिन छोड़कर सुबह सात बजे से नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। 

जमातियों के संपर्क में आया था युवक

सुहागनगरी में जमातियों के संपर्क में आने वाले एक और युवक में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। युवक की रिपोर्ट आते ही उसे इमामबाड़ा स्थित मुसाफिर खाना क्वारंटीन स्थल से एफएच मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। 
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ के कोरोना के मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने सभी नोडल अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही पॉजिटिव मिले लोगों के के रहने वाले इलाकों की स्क्रीनिंग कराने के आदेश दिए। 
 
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पॉजिटिव मिलने कोरोना मरीज को क्वारंटीन स्थल से एफएफ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। नमूने की जांच दोबारा कराई जा रही है। 

सुहागनगरी में दो दिन में निकले छह पॉजिटिव केस

सुहागनगरी में कोरोना के मामले बढ़ने से प्रशासन और क्षेत्रीय लोग चिंतित है। दो दिन में कोरोना के छह मामले पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन

ये इलाके किए गए सील 

शहर के शीशग्रान, मोती मस्जिद (होली वाली भट्ठी) और सलमान फारुकी मस्जिद दुर्गेश नगर तीन हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया गया है। पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है। 

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएगी। कोई घरों से बाहर नहीं निकल सकेगा। यदि इमरजेंसी है तो एंबुलेंस को कॉल करना होगा। अन्य क्षेत्रों में दो घंटे सुबह सात से नौ बजे तक बाजार खुलेगा। लोग उसी समय खरीदारी करें। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें