आगरा के कमला नगर निवासी 76 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में उपचार के दौरान बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
वो मंगलवार को ही यहां लाई गई थी। दो साल से उन्हें सांस की बीमारी थी। पहले निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। उनका पोता 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था।
पोता तो कोरोना के संक्रमण से बच गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन माना जा रहा है कि घर में उसके संपर्क के कारण दादी कोरोना वायरस की चपेट में आई।