फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के चार मरीज और बढ़े, अब तक 109 संक्रमित

Fri, 01 May 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद में गुरुवार को चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 109 हो गई है। वहीं, स्वस्थ हुए छह मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इस तरह जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 16 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामले 91 हैं। 
विज्ञापन


नए चार संक्रमित मरीजों में रामगढ़ थाने का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस थाने के चार पुलिसकर्मी बुधवार को संक्रमित मिले थे। इस तरह संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या पांच हो गई है। उधर, संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से नेहरू नगर और रहीम नगर के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

रसूलपुर क्षेत्र में प्रेमनगर डाकबंगला निवासी युवती भी संक्रमित मिली है। इस युवती को विगत दिनों बुखार आया था। 27 अप्रैल को इसका सैंपल भेजा गया था और इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन परिवारों के 38 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार 

शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से 38 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। इनमें से अधिकांश कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिवारों के सदस्य हैं। सभी के नमूने जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। 

टूंडला का गांव प्रतापपुर कोरोना मुक्त हो गया है। यहां मिले कोरोना के छह मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, गुरुवार को एफएच मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 16 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें