फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दीवार टूटने पर चचेरा भाई हुआ खून का प्यासा, कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जैत थाना क्षेत्र के मघेरा गांव में  ट्रैक्टर-ट्रॉली से दीवार टूटने के बाद बात इतनी बिगड़ जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं था। खून के प्यासे हुए चचेरे भाई ने बेटों के साथ मिलकर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र के गांव मघेरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगने से दीवार गिरने के बाद विवाद चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि भाई ने बेटों के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र के गांव मघेरा निवासी राजकुमार गौतम पुत्र शंकर लाल गौतम ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाल कर ले जा रहा था। बताया गया है किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली चचेरे भाई अशोक गौतम की दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार गिर गई। दीवार गिरते ही अशोक गुस्से से आग बबूला हो गया। 

अशोक के साथ उसके बेटे जय और हरेकृष्णा ने लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से राजकुमार पर हमला बोल दिया। एक के बाद एक कर उस पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन घायल राजकुमार को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों ने कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुसिस ने परिवार के लोगों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें