फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांके बिहारी मंदिर पहुंची हजारों राखियां, भक्तों ने ठाकुर जी के लिए भेजा पत्र; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

Fri, 01 Sep 2023 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांके बिहारी के दरबार में राखी भेजने की परंपरा सालों से चली आ रही है। मान्यता है कि जिन बहनों के कोई भाई नहीं होता है, वो ठाकुर जी को भाई मानकर अपनी राखी पोस्ट कर देती हैं और पूरे साल अपनी सुरक्षा, सुख और सौभाग्य को लेकर उनसे वचन लेती हैं।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का त्योहारड धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों ने देशभर से आईं हजारों राखियां, पत्र और रोली, चावल को आराध्य को समर्पित किया।
विज्ञापन


देशभर से आए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य बांकेबिहारी महाराज के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भक्तों ने आस्था और विश्वास के साथ पूजन, अर्चना की और राखियां भी समर्पित कीं। गोस्वामियों ने भी प्रभु के समक्ष राखियां प्रस्तुत कर एक-दूसरे को राखियां बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। बांकेबिहारी महाराज के नाम से मंदिर प्रबंधन के पास आई ढेरों राखियां, पत्र, मेवा, चॉकलेट, टॉफी, रोली, चावल सहित सभी सामग्री को प्रभु बांकेबिहारी को अर्पित की गईं।

मंदिर के सहायक प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। श्रद्धालुओं ठाकुर बांकेबिहारी को अपना सर्वस्व मानते हैं। वह भाई भी मानते हैं। इसलिए उन्होंने अपने भाई और जन-जन के आराध्य बांकेबिहारी को राखी और उसके साथ मेवा, रोली, चावल और पत्र भेजे। रक्षाबंधन पर सभी राखियां, पत्र और उसके साथ आई सामग्री को प्रात: ठाकुरजी को समर्पित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें