घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ व जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोसीकलां के गांव शेर नगर में संपित्त के विवाद में भाई द्वारा भाई की हत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि गांव बुखरारी में शनिवार की सुबह खेत पर पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने भाई की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।