फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: बीमार बहन के साथ रिश्ते के भाई ने की शर्मनाक करतूत, किशोरी ने सुनाई दरिंदगी की कहानी; खौल उठेगा खून

Wed, 29 Nov 2023 06:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की एटा में शर्मनाक घटना हुई। यहां रिश्ते का भाई बीमार बहन को दवा दिलाने ले गया। रास्ते में मौका देखकर किशोरी के साथ हैवानियत की हदों को पार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में रिश्ते की बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार की सुबह गांव गुलाबपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीमार बहन के साथ 21 नवंबर की दोपहर में झाड़ियों में दुष्कर्म किया था, इसके बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया। किशोरी घर आने के बाद डरी हुई थी। परिवार वालों ने जब उसे पूछा तो उसने अपने साथ ही घटना के बारे में बताया। परिवार के लोगों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दरिंदे को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इश्क में पागल चाची: दूल्हा बने भतीजे संग चुपके से किया ऐसा काम, शादी के मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश

ये है मामला 
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी यशवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने सगे भाई के साथ दवा लेने के लिए गई थी। वहां आरोपी रिश्ते का भाई यशवीर आ गया। वह बीमार किशोरी को अपने साथ घर ले जाने की कहकर वहां से चला आया। इसके बाद रास्ते में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किशोरी के धमकी भी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें -    पुलिस पर हमला: सत्यापन करने गए पुलिसकर्मियों को घेरा, कांच की बोतलें फेंकीं; तीन सिपाही जख्मी

हालत बिगड़ी तब बोली किशोरी...
किशोरी संग दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे घर लाकर छोड़ दिया और वहां से चला गया। किशोरी काफी डरी हुई थी, यही कारण रहा कि उसने परिजन को घटना के बारे में पहले नहीं बताया, लेकिन बाद में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो आपबीती बताई। बेटी के संग हुई हैवानियत की कहानी जानकर घरवालों के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

ये भी पढ़ें -    Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी आगरा की ये रोमांटिक जगहें
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। बताया गया है कि बुधवार सुबह आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस के इस बारे में सूचना मिल गई, जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी संग दुष्कर्म की वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें