फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां का इलाज कराना है तो...बेटी को सौतेले पिता ने किया मजूबर, हैवानियत की हदें की पार; पापी को मिली ये सजा

Fri, 14 Feb 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बीमार मां के इलाज के लिए एक बेटी को सौतेले पिता ने इस कदर मजबूर कर दिया कि उसे अपनी आबरू तक की परवाह नहीं रही। आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सौतेले पिता ने बालिका की मां का इलाज न कराने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अदालत ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी सौतेले पिता को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कुंदन किशोर सिंह ने दोषी को शेष प्राकृतिक जीवन के लिए उम्र कैद की सजा के साथ 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना फतेहपुर सीकरी में दर्ज मुकदमे के अनुसार वादी ने आरोप लगाया कि 28 मई 2021 की सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान आरोपी की तीसरी पत्नी का बेटा उनके पास आया। उसने बताया कि उनका सौतेला पिता उनकी नाबालिग बहन को मां का इलाज न कराने की धमकी देकर दुष्कर्म करता है।

पिछले महीने से कई बार समझाने पर भी नहीं माना। पुलिस ने 29 मई 2021 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 30 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचक ने मुकदमा दर्ज करने के 21 दिन बाद भी साक्ष्य जुटा आरोपी के खिलाफ 19 जून 2021 को आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें