फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से सात दिन पहले दुल्हन की ऐसी तस्वीरें...देखते ही ठनका दूल्हे का माथा, पुलिस भी चकरा गई

Fri, 14 Feb 2025 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती की शादी 20 फरवरी को है, लेकिन उससे पहले ही दूल्हे के पास उसकी कुछ ऐसी तस्वीरें पहुंच गईं, जो एडिट की गईं। ये तस्वीरें देख होने वाले दूल्हे का माथा ठनक गया। दुल्हन पक्ष को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। 
 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी ताेड़ने की मना करने पर नाराज शोहदे ने युवती के मंगेतर के पास फोटो एडिट कर व्हाट्सएप पर भेज दिए। मैसेज कर बदनाम कर रहा है। परिजन के विरोध करने पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकी दी। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को बेटी की शादी हैं। जिला हाथरस के थाना सादाबाद के गांव नगला केसरी निवासी मानवेंद्र उर्फ सोनू ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेटी से शादी तोड़ने के लिए कहा था। बेटी ने मना कर दिया। इस पर बेटी को बदनाम कर रहा है।

आरोपी की ओर से धमकी मिलने के बाद पीड़िता घर में कैद होकर रह गई है। परिवार भी दहशत में है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें