फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति और देवर करते थे उत्पीड़न, विरोध करने पर लगाया करंट; दोनों आरोपियों को 25 साल बाद मिली सजा

Wed, 12 Nov 2025 09:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला का आरोप था कि अतिरिक्त दहेज के पति और देवर उत्पीड़न करते थे। पिता ने 24 हजार रुपये दिए इसके बाद भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 15 हजार रुपये की और मांग करने लगे।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज उत्पीड़न, मारपीट के मामले में अदालत ने 25 साल बाद थाना न्यू आगरा क्षेत्र के शांतिनगर निवासी ओम प्रकाश (पीड़िता के पति) और देवर प्रकाश चंद को दोषी माना। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने दोनों को 3-3 साल कारावास और 72 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र के अयोध्या नगर निवासी सिया देवी ने 6 फरवरी 1999 को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी शादी घटना से 5 साल पहले थाना न्यू आगरा क्षेत्र के शांतिनगर निवासी ओमप्रकाश के साथ हुई थी।

पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। पिता ने 24 हजार रुपये दिए इसके बाद भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 15 हजार रुपये की और मांग करने लगे। विरोध पर करंट लगाया। पुलिस ने आरोपी पति और देवर के विरुद्ध केस दर्ज किया। 18 मार्च 1999 को गिरफ्तार कर आरोपी जेल भेजे गए। चार दिन बाद ही विवेचक ने आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें