फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फौजी की पत्नी का कत्ल, बीच सड़क पर गोलियों से भून डाली थी विवाहिता; पति को नहीं मिली जमानत

Sat, 16 May 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी फौजी मनोज कुमार को अदालत से राहत नहीं मिली। जिला जज ने गंभीर आरोपों को देखते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
मंजू हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या व अन्य आरोपों के मामले में राजस्थान धौलपुर के गांव राजा खेड़ा निवासी मृतका के फौजी पति मनोज कुमार ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

थाना फतेहाबाद में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हरी सिंह की तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 17 साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री मंजू देवी की शादी आरोपी फौजी मनोज कुमार के साथ की थी। पिछले 9 साल से पुत्री और दामाद के बीच पारिवारिक विवाद होने पर मुकदमेबाजी चल रही थी। 18 जुलाई 25 को पुत्री मंजू देवी अपनी पुत्री मोहनी के साथ दीवानी से मुकदमे की तारीख कर घर लौट रही थी। 
विज्ञापन

फतेहाबाद से पीछा करते चले आ रहे 7 लोगों ने मां बेटी को गांव सारंगपुर पास घेरकर गोली मार दी। पुत्री की मौत हो गई। उसकी पुत्री मोहनी को धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो उसकी भी हत्या कर देंगे। आरोपी ने पुत्री की हत्या अपने नाबालिग भतीजे से करवाई थी। पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें