फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का मामला: कोर्ट ने आरोपी को किया बरी, बयान बदलने वाले पिता पर कार्रवाई के आदेश

Thu, 04 Apr 2024 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने बयान बदलने वाले पिता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में छेड़छाड़ के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में पीड़िता और उसके पिता ने बयान बदल दिए। इस पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने हरीपर्वत के कैलाशपुरी निवासी आरोपी वकील को बरी कर दिया। साथ ही किशोरी के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने एसएसपी आगरा को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि आरोपी उनके घर आकर किशोर उम्र की बेटी के साथ शादी करने का दबाव बनाता है। विरोध पर गोली मारने की धमकी देता है। उन्होंने बेटी को बल्लभगढ़ भेज दिया, वह वहां भी पहुंच गया। वहां से तमंचे के बल पर बेटी को ले गया। विरोध पर मारपीट की। 

कहा- मेरे साथ कोई घटना नहीं हुई

18 अगस्त और 21 अगस्त 2017 को पुलिस को सूचना दी। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसके पिता ने बयान बदल दिया। कहा कि पहले उन्होंने धारा 164 के तहत जो बयान दर्ज कराए थे, वह घर वालों के कहने पर दिए थे। पीड़िता ने कहा कि मेरे साथ कोई घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें