दुष्कर्म पीड़िता से आरोपी ने मुकदमे से बचने के लिए शादी तो कर ली, लेकिन अब उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया है। आरोपी दहेज न लाने पर ड्रम में जमाने की धमकी दे रहा है।
युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता थाने पहुंची तो आरोपी ने समझौता कर कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि पति अब दहेज की मांग पूरी न होने पर ड्रम में जमाने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर ताजगंज पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ताजगंज थाना क्षेत्र की पाडि़ता ने आरोप लगाया कि वह एक साल पहले किराए के मकान में रहती थी। आरोपी मुईन उसे दूसरा कमरा दिखाने के बहाने ताजगंज क्षेत्र में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के परिजन ने समझौता कराकर दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी।
कुछ समय बाद दहेज की मांग करने लगे। अब पति व अन्य ससुराल वाले ड्रम में जमाने की धमकी दे रहे है। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।