कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने माइक्रो लोक अदालत का आयोजन रविवार को किया। इस लोक अदालत में कुल 144 वाद निस्तारित किए गए एवं 1,54,200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जिला जज ज्योत्सना शर्मा ने इस माइक्रो लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोगों को लोक अदालत का लाभ उठाना चाहिए। अधिक से अधिक लोग सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों को निस्तारित कराएं। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय धीरेंद्र कुमार ने 4 वाद नियत किए। जिसमें 2 वाद निस्तारित किए गए। अपर जिला जज भारत सिंह यादव ने 5 वाद नियत किए।
अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने 14 वाद नियत किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुर गर्ग ने 480 वाद नियत किए और 111 वादों का निस्तारण किए। 1,27,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार ने 65 वाद नियत किए। 11 वाद निस्तारित किए और 14,700 रुपये का अर्थदंड वसूला। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन प्राची अग्रवाल ने तीन वाद नियत किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुप्रिया ने 213 वाद नियत किए और 8 वाद निस्तारित किए। 1500 रुपये अर्थदंड के वसूले। प्रधान मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय पटियाली अर्पित पनवार ने 145 वाद नियत किए। इसमें 12 वाद निस्तारित कर 5670 रुपये का अर्थदंड वसूला। इस माइक्रो लोक अदालत में कुल 144 वाद निस्तारित कर 1,51,200 रुपये के अर्थदंड की वसूली की गई।