फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर को छोड़ना न्यायालय का फैसला, समाज को बांट रहा विपक्ष: डॉ. दिनेश शर्मा

Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
chandrashekhar ravan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण की नाटकीय ढंग से हुई रिहाई पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि चंद्रशेखर को छोड़ना न्यायालय का फैसला है। विपक्ष का काम आरोप लगाना है, इसलिए वह सरकार के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री तक पर सवाल उठा देता है। एससी-एसटी एक्ट मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने एक बार फिर से किसी का उत्पीड़न न होने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


शनिवार को आगरा आए उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई दल नहीं है, जो भाजपा से अकेले सीधा मुकाबला कर सके। विरोधी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वह समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। कहा कि विपक्ष विभाजन और भाजपा समायोजन की नीति पर काम कर रही है। चुटकी लेते हुए कहा कि जब उनका राम नाम सत्य हो गया है, तब विपक्षियों को राम की याद आ रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी पवित्र हैं, फिर भी कुछ लोग उन पर जल चढ़ा आते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से नकल माफिया का रैकेट खत्म हो गया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं में पंजीकरण की संख्या कम रही है। पिछले साल 67.22 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इस बार 57.87 लाख परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। नकल माफिया का सफाया हो गया है। सिर्फ पढ़ने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इस बार प्राइवेट फार्म भी सिर्फ सरकारी विद्यालयों से ही भरवाए गए हैं ताकि असल परीक्षार्थी ही इसमें शामिल हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें