फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाकू से आंखें फोड़ीं फिर उतारा मौत के घाट, माइनर में मिला युवक का शव

Sat, 15 Sep 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

किशनी के कछपुरा महोली गांव में शनिवार को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान आरोपियों ने पहले चाकू से उसकी दोनों आंखें निकालीं फिर उसे जान से मार दिया। इसके बाद उसके शव को माइनर में फेंककर भाग गए। शनिवार सुबह लोगों ने माइनर में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। उधर, परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि वे हत्या की वजह नहीं बता सके हैं।  

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली के पास माइनर में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान अनिल यादव ने छोटे भाई सौरभ यादव (22) पुत्र सत्यराम यादव निवासी नगला बने के रूप में की। परिजनों ने बताया कि पहले सौरभ की चाकू से दोनों आंखें फोड़ीं गईं। फिर बाद में उसकी हत्या की गई है। उसके चेहरे पर भी चाकू का गहरा निशान था। परिजनों का कहना था कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों उसकी हत्या की गई।  

मृतक के भाई संतोष यादव ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम को वह अपने भाई के साथ अपने चबूतरे पर बैठा था। तभी पास के गांव कछपुरा महोली निवासी इंद्रपाल तथा उनके साथ तीन अज्ञात लोग आए और सौरभ से शमशेरगंज तक चलने को कहा। सौरभ उनके साथ चला गया। रात के समय संतोष के फोन पर इंद्रपाल का फोन आया और कहा कि सौरभ उनके साथ है। सुबह कछपुरा महोली के पास उसका शव मिला। पुलिस ने इंद्रपाल तथा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट बनी मौत की वजह 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गांव कछपुरा निवासी सौरभ यादव की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई। वहीं मारने से पहले उसके चेहरे पर चाकुओं से वार किए गए। घटनाक्रम को देखकर लगता है कि हत्या करने वाले की सौरभ से दुश्मनी नफरत की हद तक थी।  
विज्ञापन


एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश के साथ ही वजह का पता लगाने की भी कोशिश में जुटी है। 
अजय शंकर राय, एसपी मैनपुरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें