फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी के तीन दिन बाद हो गई विवाहिता की मौत, साक्ष्य के अभाव में हत्यारोपी बरी

Wed, 26 Jul 2023 03:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra News: आगरा में शादी के तीन दिन बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने पति सहित ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। लेकिन साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। साक्ष्य के अभाव में हत्यारोपी को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के तीन दिन बाद ही युवती की सुसराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कराया। अदालत में सुनवाई के दौरान मृतका के परिजन दहेज हत्या के लिए साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। अपर जिला जज नसीमा ने आरोपी पति दिलीप कुमार को बरी कर दिया।

विज्ञापन


जलेसर निवासी वादी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने 10 दिसंबर 2020 को सूरत गुजरात के कोर्ट में दिलीप कुमार से शादी की। इसके बाद उन्होंने बेटी की खुशी के लिए 17 मार्च 2021 दान दहेज के साथ गांव से शादी की। 20 मार्च, 2021 को सुनीता ने फोन पर पिता को बताया कि पति दिलीप, सास प्रमीला, ससुर राकेश सिंह ने दहेज में 12 लाख रुपयों की मांग करते हुए उससे मारपीट की है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'साहब! लोभियों ने चाकू से गला काटकर बेटी को मार डाला, मोहल्ले में ही हुई थी शादी'...बिलख पड़ी नैना की मां
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 21 मार्च, 2021 करे ससुरालीजन ने बेटी की हत्या कर दी थी। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन की ओर से मामले को सिद्ध करने का जो दायित्व था। उसे पूरा नहीं कर सका। दहेज हत्या का भी आरोप सिद्ध नहीं होता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें