फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति का मिला था खून से सना शव, पास ही पड़ी थी कुल्हाड़ी: हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी कोर्ट से बरी

Tue, 24 Mar 2026 09:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में खून से सना युवक का शव मिला था। पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के ढाई साल पुराने मामले में साक्ष्यों के अभाव में एडीजे-14 ज्योत्सना सिंह ने मृतक लीलाधर की पत्नी सोनिया उर्फ सुनीता और उसके प्रेमी भोला उर्फ भोलाराम को बरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


थाना निबोहरा में गांव पछाय निवासी लेखराज ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 28 सितंबर 2023की रात दो बजे उन्होंने छोटे भाई लीलाधर की पत्नी सोनिया की रोने की आवाज सुनी। घर जाकर देखा तो उनके भाई का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पास में ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी।

इलाज के तुरंत भाई को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वादी ने कुछ दिन बाद फिर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका भाई दिल्ली में एंबुलेंस चलाता था। उसकी पत्नी सोनिया बच्चों के साथ गांव में रहती थी। उसके भोला उर्फ भोलाराम निवासी ग्राम पुरा भगतू से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर भाई गांव आ गया और खेती करने लगा।
विज्ञापन


सोनिया ने 28 सितंबर 2023 को भोलाराम को फोन कर घर बुला लिया। सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से आठ गवाह अदालत में पेश किए गए। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां आपस में नहीं जुड़ने और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी आरोपियों से बरामद न होने पर अदालत ने दोनों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें