अनलॉक-1 में शादियों पर लॉकडाउन के नियम लागू हो रहे हैं। बीते 12 दिनों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली से शादी करने वाले 256 जोड़ों को घर लौटने के बाद प्रशासन ने एहतियातन होम क्वारंटीन किया है। इन्हें 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों की शादियां नहीं हो सकी। अनलॉक-1 में शर्तों के साथ शादियां शुरू हो गई हैं। बीते 12 दिनों में 256 दूल्हे गैर राज्यों से दुल्हन लाए हैं। इन्हें सबसे ज्यादा नियम-कायदे मानने पड़ रहे हैं।
उफ्फ गर्मीः जून की उमस से जनमानस बेहाल, तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार ने कहा जिनकी शादी दूसरे राज्यों से हुई है, उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। ऐसे जोड़े घर से बाहर न जाएं। उनकी निगरानी कराई जा रही है। तीन जोड़ों को उल्लंघन पर चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा किसी जोड़े में अभी तक संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दूसरे राज्यों से वैवाहिक कार्यक्रम करने वालों को होम क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।