फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दो और मरीजों की मौत से 62 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 18 नए मरीज मिले

Mon, 15 Jun 2020 09:21 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के प्रताप नगर निवासी 60 वर्षीय निमोनिया व उच्च रक्तचाप पीड़ित व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद मौत से रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक को सांस लेने में तकलीफ थी। 18 नए मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 1053 हो गई है। इनमें 123 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 9 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब 869 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 कैंसर रोगी, गर्भवती महिला में भी संक्रमण की पुष्टि

रविवार को लोहामंडी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती, राजामंडी निवासी 62 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला में संक्रमण मिला है। गर्भवती महिला लायल में प्रसव के लिए गई थी, जबकि कैंसर पीड़ित की ओपीडी से सैंपलिंग हुई थी। वहीं शाहगंज निवासी 34 साल का युवक बुखार आने पर जांच में पॉजिटिव मिला है। बोदला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में फ्लू के लक्षण मिले, मलपुरा निवासी 47 वर्षीय पुरुष हेपेटाइटिस से पीड़ित होने के बाद जांच में संक्रमित मिला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ताजगंज निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, रामबाग निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और लोहामंडी निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना संदिग्ध होने पर जांच में पुष्टि हुई है। रामबाग की 30 वर्षीय महिला, कला नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित के संर्पक में आकर पॉजिटिव हो गए। अलब्तिया निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, एत्माउद्दौला निवासी 52 वर्षीय महिला को सांस की तकलीफ पर जांच कराई। आगरा कैंट निवासी 24 वर्षीय महिला में फ्लू लक्षण पर जांच में पॉजिटिव आई।

एत्मादपुर में बढ़ रहे संक्रमित, संख्या हुई सात
एत्मादपुर कस्बे में हर दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। बीते 12 दिन में यहां 7 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जिसमें 2 की जान जा चुकी है। सिर्फ एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा है। 

कस्बे में एक जून को पहला पॉजिटिव केस सामने आया था। अब तक सात संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें  मोहल्ला कोठी, मोहल्ला बीचपुरबियान में दो-दो और मोहल्ला सत्ता, स्टेशन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र के एक-एक हैं। सात संक्रमितों में दो की मौत हो चुकी है। रविवार को बस स्टैंड क्षेत्र के स्टेट बैंक के सामने नया संक्रमित मरीज मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें