फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जलती चिता से निकाला प्रेमिका का शव, प्रेमी की भी हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन के एक गांव में शुक्रवार शाम को प्रेमिका के आग लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही युवक ने भी खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

 
थाना गोवर्धन के एक गांव की 14 साल की किशोरी ने घर में शाम को करीब साढ़े चार बजे आंगन में उस वक्त आग लगा ली, जब घर में कोई नहीं था। धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को बचाना चाहा, पर उसकी मौत हो चुकी थी। 

यह खबर घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले मुकेश (23) को लगी तो उसने भी घर की रसोई के पास मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजन दौड़े और आनन-फानन में युवक को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हालत गंभीर

यहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक पचास फीसदी जल चुका है। उधर, किशोरी के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने शुरू कर दिया था लेकिन सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने जलती चिता से किशोरी का शव निकालकर कब्जे में लिया। 

सीओ गोवर्धन वरुण कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। प्रेमिका के आग लगाकर मरणासन्न हालत की खबर पर युवक ने भी आग लगा ली। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें