मथुरा में प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिवारवालों ने जब बालिग प्रेमी युगल का रिश्ता स्वीकार नहीं किया तो दोनों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया। वहीं प्रेमी युगल के परिजनों ने भी लिखित रूप से दोनों से नाता तोड़ लिया है।
मामला कस्बा राया के एक गांव का है। प्रेमी युगल गुरुवार को कोतवाली में शादी करने की जिद पर अड़ गया था। प्रेमिका के परिवार वालों ने जब दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगाई तो प्रेमी ने फोन कर पुलिस बुला ली।
प्रेमिका की जान को खतरा बताते हुए प्रेमी पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया था। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई, लेकिन यहां पर दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। कोतवाली में करीब छह घंटे तक उन्हें मनाने के प्रयास हुए।