फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद में दंपती एक साथ झूले फंदे पर, पत्नी की मौत; पति की हालत गंभीर

Sun, 21 Apr 2024 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति और पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों ने ये कदम उठाया। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
एक साथ फंदे पर लटक गए दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में दंपती एक साथ फंदे पर लटक गए। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को समय रहते फंदे से उतार लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


ये मामला सिरसागंज के ग्राम सिरसाखास का है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले अंकित का विवाह पांच साल पहले सरस्वती के साथ हुआ था। उसके पास दो बेटियां भी हैं। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद वे दोनों फंदे पर लटक गए। 

पत्नी की मौत हो गई, जबकि अंकित को समय रहते परिवार के लोगों ने फंदे से उतार लिया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में अभी परिवार के लोग ये स्पष्ट नहीं बता सके हैं कि आखिर दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें