फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: कोहरे में नहीं दिखा रास्ता, बाइक सहित नहर में गिरे दंपती, पति की मौत

Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दंपती बाइक सहित नहर में गिर गए महिला को सकुशल बचा लिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में देवरी रोड पर कोहरे के कारण रविवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से घर जा रहे इरादतनगर के पति-पत्नी रास्ता नहीं दिखने की वजह से नहर में गिर गए। क्षेत्र के लोगों ने महिला को बचा लिया, जबकि उसके पति की डूबने से मौत हो गई। 12 घंटे बाद उसका शव मिल सका। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इरादतनगर के गांव फूलपुर निवासी मुकेश (55) पुत्र रामखिलाड़ी शहीद नगर में उपाध्याय अस्पताल के सामने छोले-भटूरे की ठेल लगाते थे। रविवार को वो राजपुर चुंगी अपने बेटे के घर आए थे। रविवार रात 10 बजे मुकेश पत्नी आशा के साथ बाइक पर गांव जा रहे थे। कोहरा होने की वजह से रास्ता नहीं दिख रहा था।

देवरी रोड पर रोहता की ओर जाने वाली नहर के पास से निकल रहे थे। अचानक पति-पत्नी बाइक सहित नहर में जा गिरे। दोनों को गिरता देखकर पास ही अलाव जलाकर बैठे लोग आ गए। उन्होंने आशा को बाहर निकाल लिया, लेकिन मुकेश पानी का बहाव तेज होने के कारण बह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह मिला शव

उनकी बाइक नहर में पड़ी रह गई। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकेश की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह नहर में फिर से तलाश की गई। तीन किलोमीटर दूर गांव बझेड़ा के पास सुबह दस बजे मुकेश का शव बरामद कर लिया गया। 

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि कोहरा होने की वजह से मुकेश कुमार को रास्ता नहीं दिखा। वह नहर में गिरकर बह गए। उनकी पत्नी को बचा लिया गया।

लापरवाही : नहीं है नहर की दीवार 

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नहर रोहता से निकल रही है। इसके बगल से रास्ता भी जा रहा है, जोकि देवरी रोड होता हुआ गांव धिमश्री की तरफ जाता है। नहर की गहराई तकरीबन दस फुट तक है। 

नहर के बगल से बनी सड़क जर्जर है। इस पर वाहन चलाना भी काफी मुश्किल है। इसके अलावा नहर की दीवार भी नहीं है। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस तरफ विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें