18एमएनपी-10-मृतका लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बालों-फर्दपुर मार्ग पर बाइक सवार दंपती की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में हरीशंकर (26) निवासी गांव लक्ष्मीपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी लक्ष्मी (24) ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया।
हरीशंकरपत्नी लक्ष्मी के साथ बाइक पर गांव लक्ष्मीपुर से अपने संसारपुर स्थित घर आ रहे थे। बीलों-फर्दपुर मार्ग पर नहर पुल के पास आलू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में हरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस दंपती को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने हरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद लक्ष्मी ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम इटावा और युवक का पोस्टमार्टम मैनपुरी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर हुआ।
18एमएनपी-11-मृतक हरीशंकर का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI