फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एप पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 28 लाख ठगे

Sat, 20 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ऑनलाइन एप पर खाता बनाकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने फतेहपुर सीकरी के चार हिस्सा निवासी देवेंद्र सिंह को जाल में फंसाया। एक वर्ष में निवेश के बहाने 28 लाख से अधिक रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। रकम की निकासी नहीं होने पर जब पीड़ित ने बात की तो और रकम जमा कराने पर निकासी हाेने का बहाना बनाने लगे। शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि अक्तूबर 2024 में उन्हें सोशल मीडिया पर एक एप का विज्ञापन दिखा। संपर्क करने पर आरोपियों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर जोड़ लिया। बताया कि उनकी कॉइन बेस एप पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर कई गुना मुनाफा मिलेगा। उन्हें एप डाउनलोड करवाकर उसमें ई-वालेट बना दिया गया। आरोपी निवेश रुपयों में कराते थे पर एप पर राशि क्रिप्टो कॅाइन में प्रदर्शित होती थी। आरोपी हर बार अलग-अलग खातों में निवेश कराते थे। रकम निकालने को बोलने पर कॉइन के दाम और बढ़ने का लालच देकर रकम नहीं निकालने देते थे। अब जरूरत पर जब उन्होंने रकम निकासी का दबाव बनाया तो आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर और रुपये जमा कराने पर रकम निकलने का बहाना बनाने लगे। शक होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत की। एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें