फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेढ़ साल के बच्चे को सोता छोड़, एक ही फंदे से मां-बाप ने लगाई फांसी; चार साल पहले हुई थी शादी

Fri, 28 Jun 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में दंपती ने आत्महत्या कर ली। उस वक्त  डेढ़ साल का मासूम बेटा सो रहा था। परिवार के लोगों ने जब आंगन में दोनों के शवों को देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र में थाना खेड़ा राठौर के नंदगवां में घर के बरामदे में शुक्रवार सुबह तड़के एक ही फंदे पर दंपती के शव लटके मिले। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
Trending Videos

बाह थाना क्षेत्र के खेड़ा राठौर के नंदगवां के रहने वाले सुरजीत और उसकी पत्नी राधा ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह घर के आंगन में एक ही फंदे पर लटके मिले। परिवार के लोग जब सुबह जागे, तो आंगन में ये दृश्य देख पसीने छूट गए। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। बताया गया है कि सुरजीत की शादी चार साल पहले राधा के साथ हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार के लोग कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें