आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में दंपती ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए महिला की पिटाई की। वह गवाही न देने के लिए दबाव बना रही थीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मोतिया बगीची निवासी ओमवती ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि 3 सितंबर की शाम उनके घर ट्रांस यमुना के नगला किशन लाल की हेमलता और उसके पति रामकुमार आए। आते ही पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हेमलता ने कहा कि मेरे भाई राकेश कुमार के केस में किसी ने गवाही दी या गवाह बना तो पूरे परिवार को फर्जी मामले में जेल भिजवा देंगे। हम वकील हैं। इसके बाद 30 सितंबर की शाम हेमलता ने बेटी के मोबाइल नंबर पर कुछ दस्तावेज भेजे। उसमें मेरे व मेरे मेरे पति के खिलाफ फर्जी केस की प्रति व अन्य दस्तावेज थे। लिखा कि इसके बाद भी नहीं मानी तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर कटवाकर घर मकान बिकवा दूंगी। संवाद