बरौली अहीर। गांव कुआंखेड़ा स्थित केनरा बैंक के सामने बृहस्पतिवार को बैंक की वैन ने कलाल खेड़िया निवासी जाहिद 19 वर्ष पुत्र बंटी को उस समय जोरदार टक्कर मार दी जब वह स्कूटी से कुआंखेड़ा जा रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसे हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शी राकेश यादव ने बताया कि वैन का ड्राइवर पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है। संवाद