होटल कारोबार में 20 लाख रुपये के निवेश विवाद में उधार देने वाले दंपती ने धमकी देने और गैंग के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
आगरा में होटल कारोबार में निवेश के लिए 20 लाख रुपये उधार लेने के बाद तगादा करने पर दंपती को कुख्यात ओपी गैंग के गुर्गों के नाम पर धमकाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना रकाबगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
महावीर नगर, राजपुर चुंगी के रहने वालीं प्रिया पत्नी राकेश सिंह ने बताया कि बालूगंज निवासी अरुण कुमार राय और उनकी पत्नी मीनाक्षी राय ने ताजनगरी फेज- दो स्थित एक होटल के संचालन के लिए 20 लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम 2 साल में अलग-अलग तारीखों पर दी गई थी। जब उन्होंने तगादा किया तो पति-पत्नी टालमटोल करने लगे। अब धमका रहे हैं।
आरोप लगाया कि दंपती अब होटल को बेचकर शहर से भागने की योजना बना रहे हैं। फरवरी में होटल का एग्रीमेंट एक अन्य व्यक्ति के नाम पर कर दिया। एग्रीमेंट में ऐसे लोगों को जानबूझकर गवाह बनाया है, जो की पूर्व में कई मामलों में आपराधिक मामलों में आरोपी रहे हैं। अरुण कुमार बार-बार शाहगंज के ओपी गैंग के सक्रिय सदस्य के नाम पर धमकाता है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि रकम देने से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की।