फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: ईंटों के ढेर के नीचे दब गया पांच साल का मासूम, इलाज से पहले ही थमी सांसें

Fri, 05 Jun 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाह के भगवानपुरा गांव में छत पर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे की ईंटों का चट्टा गिरने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र ते खेड़ा राठौर के भगवानपुरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे छत पर खेल रहे पांच साल के मानव की ईंटों के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


भगवानपुरा गांव में राजेश सिंह अपनी छत पर निर्माण करा रहे हैं। निर्माण के लिए ईंटों का चट्टा रखा था। परिजन के मुताबिक, राजेश सिंह का बेटा मानव ईंट के चट्टे के पास छत पर खेल रहा था। अचानक गिरे चट्टे की ईंटों के नीचे वह दब गया।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर दौड़े लोगों ने मलबे को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। लहूलुहान मानव को परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई शव लेकर चले गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें