फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कार्मिक 12-12 घंटे की शिफ्ट में करेंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मतगणना में सभी मतदान कार्मिकों की ड्यूटी 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगाई जाएगी। शिफ्ट पूरी होते ही दूसरे कर्मचारी मतों की गणना का काम शुरू कर देंगे। ये बातें सीडीओ ईशा प्रिया ने बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगे सभी कार्मिक टीम भावना से निष्पक्ष रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतगणना की सुचिता को बनाए रखने के लिए कार्मिक मतपेटियों की सील उपस्थित अभिकर्ताओं को दिखाकर ही खोलें। वहीं मतपेटी से मतपत्र बाहर निकालने के बाद खाली मतपेटी भी उपस्थित अभिकर्ता को दिखाएं। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही मतगणना प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अपने दायित्वों से अच्छी तरह परिचित हो लें ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार का संशय न रहे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक मास्क से अच्छी तरह नाक-मुंह को ढककर रखें और आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइजर से विसंक्रमित करते रहें। गणना का कार्य दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होकर गणना समाप्ति तक निरंतर चलता रहेगा। इसमें गणना कार्मिकों की ड्यूटी 12 घंटे की होगी। प्रथम शिफ्ट में तैनात गणना कर्मी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और द्वितीय शिफ्ट के कार्मिक रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक गणना का कार्य करेंगे। इसके बाद भी अगर गणना जारी रहती है तो दोबारा पहली शिफ्ट के कार्मिक पहुंचकर सुबह आठ बजे से काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें