फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रांस यमुना में नाली पर रखे काउंटर जब्त किए, हंगामा...फास्ट फूड रेस्तरां ने किया था अतिक्रमण

Wed, 28 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने ट्रांस यमुना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।  
 
विज्ञापन
आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुनापार ट्रांस यमुना कॉलोनी में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने नाले पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया तो दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। निगम ने पांच हजार रुपये का जुर्माना अतिक्रमण करने वालों से वसूला।
विज्ञापन


 

मंगलवार दोपहर को ट्रांस यमुना के गौरव सिंह की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। कर निर्धारण अधिकारी विजय सिंह और सीएसएफआई रामजी भैया के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची। जैन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट और अग्रवाल फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट के संचालक नाले पर काउंटर लगाकर सामान बेच रहे थे। सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम लग रहा था। प्रवर्तन दल ने काउंटर हटाए तो दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता पर वसूली के आरोप लगाए। निगम की टीम ने अतिक्रमण करने पर दोनों से 5 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया। हंगामे के बाद टीम ने जब्त किए गए काउंटर लौटा दिए और चेतावनी दी कि दोबारा नाले पर काउंटर लगाने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

लोहामंडी, मदिया कटरा पर मुनादी कराई
नगर निगम की ओर से लोहामंडी से सेंट जोंस कॉलेज रोड और मदिया कटरा रोड पर मुनादी करा कर दुकानदारों को सचेत किया गया। दुकानदारों से अपील की गई कि वह अपने सामान को दुकानों के अंदर रखें। फुटपाथों और नाले नालियों पर रखे गए सामान को नगर निगम जब्त कर लेगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें