गंजडुंडवारा। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। गृह कर तीन गुना बढ़ाए जाने पर सभासदों ने विरोध जताया। इसे लागू न करने की चेतावनी दी। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में से 25 सभासद में से 23 सभासद मौजूद रहे।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन की अध्यक्षा में हुई। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गृह कर को तीन गुना किया जा रहा है। इस पर सभासद गौरव गुप्ता, भुवनेश शाक्य, सभासद मनोज कुमार, सभासद रवि शाक्य ने कर बढ़ाने के लिए पुरजोर विरोध किया। सभासदों ने कहा कि गंजडुंडवारा नगर पालिका के अलावा जिले में और भी नगर पालिका हैं।
पहले उनको बढ़ाने दीजिए उसके बाद यहां कार्रवाई कीजिए। कुछ सभासद गृहकर बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं, लेकिन विरोध करने वालों ने कहा कि जो व्यक्ति मजदूरी कर घर का भरण पोषण करता है वह तीन गुना गृह कर कैसे दे सकता है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अगर नौ मीटर से कम की सड़क पर कोई घर 1000 वर्ग फुट में है तो उस पर जलकर और गृहकर 600 रुपये प्रतिवर्ष लगाया जाएगा।
मकान अगर तीन मंजिला बना हुआ है तो 1800 रुपए लगाया जाएगा और व्यावसायिक में 1000 वर्ग फुट पर है तो 1700 रुपये प्रति वर्ष कर लगाया जाएगा। सभासद ललित कुमार, रूमी बेगम, आले इमरान, विजय कुमार गुप्ता, भुवनेश शाक्य सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद