कासगंज। अमृत योजना के तहत फेज-टू में शेष बचे कार्यों को पूरा करने के लिए 22.15 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुधारने का काम होगा। इसके तहत चार नए नलकूपों को लगाए जाने के लिए जल निगम की तरफ से स्थान का चयन कर लिया गया है। इसके अलावा तीन नलकूप रिबोर किए जाएंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र में 29 किमी लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी।
जल निगम की कार्य योजना के तहत शारदा देवी जौहरी डिग्री कॉलेज, प्रभुपार्क, जामा मस्जिद के समीप, दुर्गा कालोनी में नए नलकूपों को लगाए जाने के लिए स्थान का चयन किया गया है।
जनवरी माह में इन स्थानों पर नए नलकूपों की स्थापना का काम शुरू होगा। प्रभु पार्क कैंपस, सिटी मोहल्ला और बस स्टैंड के समीप बने नलकूप के री-बोर होने का काम भी होना है।
इसके साथ ही वाटर पाइप लाइन के बिछाने का काम भी होना है। इससे शहर की पेयजल की आपूर्ति सुधरेगी।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद