फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर पालिका में हंगामा: सभासदों ने दफ्तर में जड़ा ताला, अध्यक्ष को आधे घंटे बंधक बनाकर रखा; देखें VIDEO

Tue, 10 Mar 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एत्मादपुर नगर पालिका में विकास कार्य न होने और प्रशासन की कार्यशैली से नाराज सभासदों ने कार्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष को करीब आधे घंटे तक अंदर ही रोके रखा गया। दो दिन में समस्या हल करने के आश्वासन पर तालाबंदी खत्म की गई।
विज्ञापन
सभासदों ने दफ्तर में जड़ा ताला, अध्यक्ष को आधे घंटे बंधक बनाकर रखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर नगरपालिका प्रशासन की तानाशाही और विकास कार्य नहीं होने पर आक्रोशित लगभग एक दर्जन सभासदों ने कार्यालय पर ताला बंदी कर दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और कर्मचारियों को परिसर में बंद कर नारेबाजी की। दो दिन में समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन पर ताला खोला गया।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर लगभग एक दर्जन सभासदों ने कार्यालय पहुंचकर मेन गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। पालिका प्रशासन की तानाशाही और विकास कार्य नहीं होने से नाराज सभासदों ने नारेबाजी की। आधा घंटे तक पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह को बंधक बनाए रखा। वरिष्ठ सभासद माधवेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि विगत 8 माह से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। कस्बे में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बाजार में आरओ प्लांट बंद पड़े हैं।  वार्डो में खरंजे टूटे पड़े हैं। एमआर प्लांट बंद पड़ा हुआ है। 

इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी कार्यालय पर नहीं बैठने का भी आरोप लगाया। सभासदों ने कहा कि अगर दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह ने बताया कि विगत दो दिन में समस्याओं का  समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सभासद
माधवेन्द्र नाथ सिंह,राज कपूर मौर्या, रविकांत बघेल,मफीज खान,धर्मेंद्र बघेल,शर्यान्श जैन,शुभम कुश,रजत सोनी,रजनी देवी,ज्ञान देवी,योगेश कुमार सहित तमाम सभासद मोजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें