फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे कोटेदार, 30 हजार प्रतिमाह मानेदय की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर आज जनपद के सभी कोटेदार एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कोटेदार प्रतिमाह 30,000 रुपये का मानदेय दिए जाने सहित लंबित आठ सूत्रीय समस्याओं को निस्तारित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

जिला सचिव गोपीचंद्र कश्यप ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं को 300 रुपये प्रति क्विंटल अथवा 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। कोटेदारों द्वारा उठाए गए खाद्यान्न के सभी बकायों का भुगतान किया जाए। विभाग के द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, जिस पर ई पॉस मशीन की शिकायत दर्ज कराई जा सके। ई पॉस मशीन से वितरण होने के कारण अब सेल रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता को समाप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी कोटेदारों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए, क्योंकि कोरोना काल में भी कोटेदार पूरी जिम्मेदारी से जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। कोटेदारों की जांच पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों से न कराई जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के द्वारा लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया है, इससे कोटेदारों में रोष है। जिला सचिव ने कहा कि संभी संगठनों से जुड़े कोटेदार 5 अप्रैल को प्रांतीय आह्वानआवाह्न पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। यदि समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरवर हुसैन, सौदान सिंह, फूल सिंह, प्रमोद कुमार, श्री निवास, रवींद्र कुमार शर्मा, अजयपाल, विजय पाल, सीताराम, बांकेलाल, मिथलेश आदि कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें