फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉसमॉस स्टार ने छह विकेट से दर्ज की शानदार जीत

Sun, 07 Jun 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग में आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप के लिए शनिवार को खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कॉसमॉस स्टार ने कॉसमॉस गैलेक्सी को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉसमॉस गैलेक्सी की टीम निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 36.3 ओवर में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम सागर ने 42, ऋतिक सिंह ने 33 और नेहा यादव ने 13 रन का योगदान दिया। कॉसमॉस स्टार के जतन ठाकुर और सरीन खान ने 3-3 विकेट लिए जबकि अवन्या जैन एवं अजीम खान ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस स्टार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 22.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से सरीन खान ने नाबाद 45, समीर ने 44 और अजीम खान ने 40 रन बनाए। कॉसमॉस गैलेक्सी के शिवम सागर, ऋतिक सिंह और प्रांशुल ने 1-1 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


मैच के समापन पर सरीन खान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच व शिवम सागर को डिफेंडर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों को यह पुरस्कार समीर गौतम ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें